Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

भारत के लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स से हुए बाहर, क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे खिलाड़ी ने दी शिकस्त

क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन और चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन के बीच मुकाबला एक घंटे से भी अधिक चला

Lakshya Sen Badminton
X

लक्ष्य सेन

By

Amit Rajput

Published: 10 Jun 2022 12:32 PM GMT

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे बैडमिंटन इंडोनेशिया मास्टर्स 500 में शुक्रवार को भारत को एक तगड़ा झटका लगा। जहां टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। उन्हें चीनी ताइपे खिलाड़ी ने 21-16, 12-21, 21-14 से शिकस्त दे दी। इसी के साथ टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन और चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन के बीच मुकाबला एक घंटे से भी अधिक चला। जहां चीनी ताइपे खिलाड़ी ने शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बनाया और पहला सेट 21-16 से अपने नाम किया।

अंतिम सेट में चीनी ताइपे खिलाड़ी चोउ ने निर्णायक गेम में लगातार तीन अंक बनाकर ब्रेक तक छह अंक की बढ़त हासिल की और फिर इसे बरकरार रखा। सेन ने दो मैच प्वाइंट बचाये, लेकिन यह 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी चोउ को जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाया। अब चीनी ताइपे खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपना जलवा दिखाएंगे।

Next Story
Share it