Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, ओलिंपिक पदक विजेता को नहीं मिली जगह

भारतीय टीम में पहली बार मात्र 14 वर्ष की उन्नति हुड्डा को जगह मिली, जो इस साल भारत की ओर से एशियाई खेलों और उबेर कप में देश का प्रतिनिधत्व करेंगी

Unnati Hooda Badminton
X

उन्नति हुड्डा 

By

Amit Rajput

Updated: 26 April 2022 9:15 AM GMT

इस साल आने वाले समय में एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और थॉमस और उबेर कप जैसे बड़े आयोजन होने वाले है, इसके लिए बुधवार को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम का ऐलान किया। भारतीय टीम में पहली बार मात्र 14 वर्ष की उन्नति हुड्डा को जगह मिली। जो इस साल भारत की ओर से एशियाई खेलों उबेर कप में देश का प्रतिनिधत्व करेंगी।

वही इन सबके बीच सबसे हैरान करने वाली खबर पूर्व ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल से जुडी आयी, साइना नेहवाल को इस बार किसी भी टूर्नामेंट की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। साइना ने इन सभी खेलों के लिए सिलेक्शन ट्रायल से दूर रहने का फैसला लिया था। इसी का नुकसान उन्हें हुआ है। वही टीम का ऐलान इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में छह दिन चले चयन ट्रायल के बाद बीएआई ने टीम ने किया है।

पीवी सिंधु करेंगी महिला टीम की अगुआई

एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम में पीवी सिंधु, कश्यप, चालिहा, हुड्डा को जगह दी गई है। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को महिला टीम की कमान सौपी गयी, जबकि 14 वर्षीय उन्नति हुड्डा टीम में शामिल होने वाली सबसे युवा खिलाडी है। वें चयन ट्रायल में महिला सिंगल्स में तीसरे स्थान पर रही थी। पहले स्थान पर आकर्षी कश्यप और दूसरे स्थान पर अश्मिता चालिहा रही थीं।

वही सिंधु के अलावा राष्ट्रमंडल खेल के दल में आकर्षी कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा को जगह दी गई है। सुमित और पोनप्पा मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में पहले स्थान पर रहे थे।

प्रियांशु राजावत को भी मिली जगह

वही पुरुष एकल वर्ग की बात करे तो ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु राजावत को एशियाई खेलों और थॉमस कप की 10 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली ,इनके अलावा टीम में लक्ष्य, श्रीकांत और प्रणय भी शामिल हैं। टीम में सात्विक और चिराग के अलावा ट्रायल में शीर्ष दो पर रहने वाले युगल जोड़ियों को भी जगह मिली। बाकी दो जोड़ियां ध्रुव कपिल और एमआर अर्जुन तथा विष्णु वर्धन गौड़ और कृष्ण प्रसाद गरिगा हैं।

प्रियांशु राजावत

ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

सिलेक्शन ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने पांच कैटेगरी में लीग और राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हिस्सा लिया था। ट्रायल का आयोजन 15 से 20 अप्रैल के बीच हुआ। कमेटी ने ट्रायल में खिलाड़ियों के स्थान के आधार पर सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर और 2024 ओलंपिक खेलों के कोर समूह के लिए भी 20 खिलाड़ियों (20 पुरुष और 20 महिला) के नाम को अंतिम रूप दिया है।

जो आने वाले समय में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। टीम को लेकर बीएआई के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा ने कहा कि हमें स्क्वॉड को जारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इन सभी खिलाड़ियों ने सिलेक्शन ट्रायल में काफी मेहनत की थी और ये टीम में चुने जाने के लिए डिजर्व करते हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उन्हें आने वाले कॉम्पिटीशन के लिए बधाई देता हूं।

भारतीय टी

राष्ट्रमंडल खेल

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी

महिला: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री पी, अश्विनी पोनप्पा।

एशियाई खेल , थॉमस और उबेर कप

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु रजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरि

महिला: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा, त्रिशा जॉली, गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो, श्रुति मिश्रा।

Next Story
Share it