Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

इंडिया ओपन की निराशा के बाद इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में वापसी करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

पीवी सिंधु और चोट के कारण सात्विक-चिराग इस इंडोनेशिया मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेंगे

Lakshya Sen India Open
X

 लक्ष्य सेन 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 23 Jan 2023 9:09 AM GMT

इंडिया ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, साइना नेहवाल समेत स्टार खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन में अच्छा नही खेल पाए जिस वजह भारत की झोली में एक भी पदक हासिल नहीं हुआ। जहां सिंधु पहले राउंड से ही बाहर हो गई वहीं लक्ष्य को दूसरे राउंड में हार मिली, इसके अलावा सात्विक-चिराग की युगल जोड़ी भी चोट के कारण खेल नहीं सकी। और भारत की चुनौती दूसरे दौर में ही समाप्त हो गई।

गौरतलब है कि स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और चोट के कारण सात्विक-चिराग इस इंडोनेशिया मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेंगे, ऐसे में भारत की पूरी उम्मीद लक्ष्य सेन, साइना नेहवाल और प्रणय जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले लक्ष्य का पहले दौर में सामना कोडाई नारोका से होगा जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

वहीं एच एस प्रणय का पहले दौर में मुकाबला जापान के कैंटा सुनियामा से और श्रीकांत इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तावितो से भिड़ते दिखेंगें। जबकि साइना नेहवाल महिला एकल में चीनी ताइपे की पाई यू पो पर जीत दर्ज करके अच्छी शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

युगल स्पर्धा की बात करें तो पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला अपने पहले मैच में मलेशिया के तान कियान मेंग और तान वी कियोंग से भिड़ेंगे वहीं महिला युगल में भारत की चुनौती एन सिक्की रेड्डी और श्रुति मिश्रा, हरिता मंझील एच और अशना रॉय तथा अश्विनी भट के और शिखा गौतम चुनौती पेश करेंगे। मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनीषा क्रेस्टो भारत की ओर से खेलते नजर आयेंगे।

Next Story
Share it