Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

हायलो ओपन: किदांबी श्रीकांत की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

इससे पहले साइना नेहवाल और भारत के शीर्ष पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन दोनों ही हारकर बाहर हो गए हैं।

Kidambi Srikanth Badminton
X

किदाम्बी श्रीकांत

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Nov 2022 8:53 AM GMT

भारत के किदांबी श्रीकांत और ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई हैं। वहीं पुरुष एकल मुकाबले में श्रीकांत को भी हार मिली हैं। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को सारलैंडहेल इंडोर एरिना में इंडोनेशिया के विश्व नंबर 6 एंथनी गिंटिंग ने 21-18, 21-15 से हराया।

भारतीय महिला जोड़ी को थाईलैंड की बेन्यापा एमसार्ड और नुंतकर्ण एम्सार्ड ने 33 मिनट चले सेमीफाइनल मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-18 से मिली मिली।

इससे पहले साइना नेहवाल और भारत के शीर्ष पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन दोनों ही हारकर बाहर हो गए हैं। बता दें भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 15 नवंबर से शुरू होने वाला हैं।

Next Story
Share it