Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

French Open: पहले दौर में लक्ष्य सेन का किदांबी श्रीकांत से होगा सामना

खास बात है कि अपने करियर में दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी दूसरी बार आमने सामने होंगे

French Open: पहले दौर में लक्ष्य सेन का किदांबी श्रीकांत से होगा सामना
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 25 Oct 2022 8:44 AM GMT

पेरिस में मंगलवार से आयोजित होने वाले फ्रेंच ओपन के पहले दौर में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन का सामना हमवतन किदांबी श्रीकांत से होना हैं। खास बात है कि अपने करियर में दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी दूसरी बार आमने सामने होंगे। इससे पहले श्रीकांत ने विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य को हराकर रजत पदक अपने नाम किया था।

इस मैच में जीतने वाले खिलाड़ी का सामना अगले दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हो सकता है।

लक्ष्य और श्रीकांत के अलावा अनुभवी खिलाड़ी एच एस प्रणय को पहले दौर में मलेशिया के डारेन लियू से खेलना है जिनके खिलाफ उनका 7-4 का रिकॉर्ड है, वहीं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के सामने पहले दौर में जर्मनी की वोन्ने लि होंगी।

एकल मुकाबलों के बाद युगल की बात करें तो राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पुरूष युगल टीम सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान के ताकुरो होकी और युओ कोबायाशी से होगा। इसके अलावा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल में जबकि ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में भारत की चुनौती पेश करेंगे।

Next Story
Share it