Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games 2022: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Aug 2022 3:05 PM GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सिंधु ने युगांडा की खिलाड़ी हुसिना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 से हराकर अपना मुकाबला जीता और क्वाटरफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं।

सिंधु के अलावा बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने भी अपना मैच जीत लिया है। उन्होंने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 के अंतर से हराया और क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बना ली।

वहीं महिला युगल स्पर्धा की बात करे तो, भारत की जॉली त्रिशा और पुलेला गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय जोड़ी ने मॉरिशस की लेउंग फॉर सैंग और मुगरह गणेशा को 21-2, 21-4 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

Next Story
Share it