Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने जीता कांस्य पदक

सिंगापुर के जेसन तेह को 2-0 से हराया

Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने जीता कांस्य पदक
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 7 Aug 2022 6:48 PM GMT

किदांबी श्रीकांत ने भारत के लिए बैडमिंटन में एक और पदक जोड़ दिया है। सिंगापुर के साथ चले मुकाबले में भारत की जीत हुई और 2-0 के स्कोर के साथ भारत के खाते में आया कांस्य पदक।

भारत के प्रतिद्वंदी के तौर पर सिंगापुर की ओर से जेसन तेह, श्रीकांत के समक्ष थे। पहले सेट में 21-15 से किदांबी श्रीकांत ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेट में मुकाबला काफी टक्कर का हुआ। लेकिन श्रीकांत ने 21-18 से दूसरा सेट जीतते हुए, मुकाबला भारत के नाम कर दिया। और इसी के साथ किदांबी श्रीकांत ने कांस्य पदक जीत लिया।

हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा था। मलेशियाई खिलाड़ी एनजी त्ज़े योंग ने 2-1 से वह मुकाबला जीता। लेकिन, कांस्य पदक मुकाबले में श्रीकांत ने वापसी की और भारत को कांस्य पदक जिता दिया।

Next Story
Share it