Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022: सिंधु और लक्ष्य के बाद सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंग्लैंड के लेन बेन और वेंडी सीन की जोड़ी को 2-0 से हराते हुए स्वर्ण जीता

Commonwealth Games 2022: सिंधु और लक्ष्य के बाद सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता स्वर्ण
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Aug 2022 3:54 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन बैडमिंटन के एकल स्पर्धा में दो स्वर्ण जीतने के बाद अब बैडमिंटन में भारत को तीसरा पदक हासिल हुआ हैं।

बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंग्लैंड के लेन बेन और वेंडी सीन की जोड़ी को 2-0 से हराते हुए फाइनल मुकबला जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा का पहला स्वर्ण पक्का किया।

भारतीय जोड़ी ने शानदार तरीके से मुकाबले की शुरुआत की और 21-15 से पहला गेम जीतते हुए 1-0 की लीड ले ली। जिसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में भी अपनी लीड बरकरार रखी और 21-13 से दूसरा गेम भी शानदार तरीके से जीतते हुए 2-0 से स्वर्ण पदक का मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन बैडमिंटन में भारत को दो स्वर्ण हासिल हो चुके हैं। दोनो पदक एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के द्वारा जीते गए हैं।

Next Story
Share it