Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022: बैडमिंटन के महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक

भारत की सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराते हुए स्वर्ण अपने नाम किया।यह उनका राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक हैं।

Commonwealth Games 2022: बैडमिंटन के महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Aug 2022 9:51 AM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन की शुरुआत स्वर्ण पदक के साथ हुई हैं भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। यह उनका राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक हैं।

भारत की सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराते हुए फाइनल का मुकाबला जीता और स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

मुकाबले के शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने काटें की टक्कर दी। लेकिन सिंधु ने कनाडा की ली पर दबाव बनाया और 21-15 से पहला गेम जीतते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 21-13 से दूसरा गेम जीतते हुए 2-0 से मुकाबला जीता और स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में भी सिंगापुर की खिलाड़ी येओ जिया मिन को 2-0 से ही हराया था।

बता दे इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु ने रजत और 2014 में कांस्य पदक हासिल किया था।

Next Story
Share it