Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

BWF World Championships: अर्जुन और कपिला की जोड़ी ने पुरुष युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, डेनमार्क की जोड़ी को 2-0 से दी मात

भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त और पिछले साल चैंपियनशिप की कांस्य पदक जोड़ी को 21-7, 21-6 से दोनो गेम में हराते हुए अपनी जीत दर्ज की।

BWF World Championships: अर्जुन और कपिला की जोड़ी ने पुरुष युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, डेनमार्क की जोड़ी को 2-0 से दी मात
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 24 Aug 2022 10:26 AM GMT

टोक्यो में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष युगल अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने डेनमार्क के ए रैसमुसन और किम एस्ट्रप की जोड़ी को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली हैं।

भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त और पिछले साल चैंपियनशिप की कांस्य पदक जोड़ी को 21-7, 21-6 से दोनो गेम में हराते हुए अपनी जीत दर्ज की।

वहीं अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल स्पर्धा में हार झेलनी पड़ी है। भारतीय महिला युगल जोड़ी को दूसरे दौर में जापान की चेन क्विंग और जिया की जोड़ी से शिकस्त मिली हैं।

Next Story
Share it