Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

BWF World Championships: भारतीय खिलाड़ी एच एस प्रणय एकल स्पर्धा में हारे, चीन के झाओ ने 2-1 से दी मात

प्रणय को चीन के झाओ जुन पेंग ने 19-21, 21-6, 21-18 से मात मिली।

BWF World Championships: भारतीय खिलाड़ी एच एस प्रणय एकल स्पर्धा में हारे, चीन के झाओ ने 2-1 से दी मात
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 26 Aug 2022 8:15 AM GMT

टोक्यो में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय अनुभवी खिलाड़ी एच एस प्रणय को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हैं। प्रणय को चीन के झाओ जुन पेंग ने 19-21, 21-6, 21-18 से मात मिली।

इससे पहले एच एस प्रणय ने भारत के ही खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन को हराते हुए अंतिम-आठ में जगह बनाई थी।

वहीं भारत की युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। भारतीय जोड़ी ने जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को 24-22, 15-21, 21-14 से हराते हुए विश्व चैंपियनशिप 2022 में भारत का पहला पदक पक्का किया हैं।

Next Story
Share it