Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

भारतीय बैडमिंटन संघ राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को देगी नकद पुरस्कार

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों को करीब 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की देने की घोषणा की हैं।

भारतीय बैडमिंटन संघ राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को देगी नकद पुरस्कार
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Sep 2022 5:57 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मंगलवार को करीब 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की देने की घोषणा की हैं।

इस बार के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने 2021 और 2022 विश्व चैंपियनशिप में भी कुल तीन पदक जीते।

नकद पुरस्कार देने की घोषण करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लगातार देश को गौरवान्वित किया है और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक छोटा सा प्रयास है।"

22वें राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली 10 सदस्यीय मिश्रित टीम को कुल 30 लाख रुपये या प्रत्येक को 3 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों में से प्रत्येक को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला एकल चैंपियन लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु को 20-20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को बर्मिंघम में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा गायत्री गोपीचंद और तृसा जॉली की युवा महिला युगल जोड़ी को कांस्य पदक जीतने पर 7.5 लाख रुपये मिलेंगे।

वहीं पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत को भी बर्मिंघम में अपने पुरुष एकल कांस्य के लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि स्पेन के ह्यूएलवा में 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।

भारत के युवा स्टार लक्ष्य सेन को विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतने के लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे जबकि चिराग और सात्विक को पिछले महीने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए 7.5 लाख रुपये मिलेंगे।

Next Story
Share it