ताजा खबर
2019 कोरिया ओपन अपडेट: पारुपल्ली कश्यप ने बनाई क्वार्टर फ़ाइनल में जगह

गुरुवार को कोरिया ओपन में पारुपल्ली कश्यप ने मलेशिया के ल्यू डैरेन को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है| उन्होंने ने मलेशियाई शटलर को 56 मिनट तक चले मैच में तीन गेमों में 21 - 17 , 11 - 21 , और 21 - 12 से हराया| भारत की आखिरी उम्मीद, कश्यप काफी लम्बे समय बाद लय में वापिस लौटे हैं|
पी वी सिंधु की एक चौका देने वाली हार
ल्यू डैरेन, जिन्होंने पहले ही राउंड में लीन डान को हराया था, दूसरे गेम में वापसी करने की बहुत कोशिश करते नज़र आए और इतने हावी हो गए कि कश्यप को 21-11 से हरा दिया| इसके बाद तीसरे गेम में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए कश्यप ने डैरेन को काफी थका दिया था| ऐसा लग रहा था मानो डैरेन के पास हिम्मत ही नहीं|
चाइना ओपन के बाद, साइना लगातार दूसरी बार पहले राउंड में ही हुई बाहर
बता दें, इंडिया ओपन सुपर सीरीज के आलावा, शायद ही ऐसा कोई टूर्नामेंट है जिसके क्वार्टर फ़ाइनल्स तक भी कश्यप पिछले कुछ सालों में पहुचें हों| आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे कश्यप, इस टूर्नामेंट में भारत की आखिरी चुनौती हैं| इससे पहले, साइना नेहवाल और पी वी सिंधु भी अपने पहले ही मैच में बाहर हो चुकी हैं|
कश्यप का अगला मैच डेनमार्क के जान ओ जोर्गेसों के साथ होगा|कमाल की बात तो यह है कि दोनों शटलर्स किसी भी अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक लम्बे अंतराल के बाद टकरा रहे हैं और पिछली बार यानी 2014 में कश्यप ने इस डेनिश शटलर को मात दी थी|