Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

पी वी सिंधु के बाद साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने भी की आख़िरी-16 में एंट्री

पी वी सिंधु के बाद साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने भी की आख़िरी-16 में एंट्री
X
By

P. Divya Rao

Published: 22 Aug 2019 6:42 AM GMT

स्विट्ज़रलैंड के बैसल में हो रहे BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के तीसरे दिन भारत के टॉप शटलर्स ने तीसरे राउंड में जगह बना ली है| बुधवार शाम को पी वी सिंधु की ने अपनी शुरुआत जीत से करते हुए चायनीस ताईपेई की पाई यु पो को 21 - 15 और 21 - 14 से बहार किया|

रात को साइना का मुकाबला नीदरलैंड्स की नंबर एक, सोराया डे इज्बेर्गेन के साथ हुआ जिसको 29 -वर्षीया खिलाड़ी ने केवल 33 मिनटों में बहार का दरवाजा दिखा दिया| गेम की शुरुआत थोड़ा स्लो करते हुए, साइना ने सेटल होने के लिए वक्त लिया पर यह ध्यान रखा की वह सोराया को लीड न दे बैठें| ज़्यादा टेंशन न लेते हुए, साइना ने यह गेम काफी आसानी से जीत लिया| दूसरे गेम की शुरुआत में, डच शटलर ने पूरी कोशिश करी कि वह इस गेम में जीत हासिल कर सकें पर उनकी खुद कि गलतियों कि वजह से उन्होंने काफी पॉइंट्स गंवा दिए| इसी मौके का फायदा उठा कर साइना ने गेम ख़त्म कर तीसरे राउंड में जगह बना ली| अब साइना की टक्कर डेनमार्क की मिया बिअलच्डेट के साथ होगी|

https://twitter.com/BAI_Media/status/1164248085486166016?s=20

देर रात पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत ने भी इसराइल के मिशा जिल्बरमान को 13 - 21 , 21 - 13 और 21 - 16 से हरा कर राउंड ऑफ़ 16 में अपनी जगह सुनिक्षित कर ली| स्कोर देखने से यह ज़रूर लग सकता है कि श्रीकांत को गेम जीतने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा पर असलियत में ऐसा नहीं था| यह मैच 57 मिनटों तक चला पर आखरी दो गेम मनो इकतरफ़ा रहे| अगले राउंड में श्रीकांत थाईलैंड के कांटाफोन वांगचरोईन के साथ भिड़ेंगे|

वहीं महिला ओर पुरुष युगल में भारत को निराश हो घर लौटना पड़ा क्यूंकि अश्विनी पोनप्पा ओर सिक्की रेड्डी की जोड़ी व मनु अत्रि ओर सुमीत रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा|

https://twitter.com/BAI_Media/status/1164401920343195648?s=20

आज ही एच एस प्रणोय और साई परिनीत का भी मुकाबला है जो 3 बजे के आस पास शुरू होगा| प्रणोय वर्ल्ड नंबर एक केंतो मोमोतो के साथ भिड़ेंगे तो वहीँ साई परिनीत इंडोनेशिया के अंटोनी सिनिसुका को टक्कर देंगे|

पी वी सिंधु और साइना के लिए यह एक राहत की बात हो सकती है की वर्ल्ड नंबर एक, जापान की अकाने यामागुची अब टूर्नामेंट से बहार हो गई हैं| इससे इन दोनों के मेडल जीतने के चान्सेस बढ़ सकते हैं|

Next Story
Share it