Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

2019 चाइना ओपन अपडेट: मिला जुला रहा पहला राउंड, परिनीत ने मारी बाज़ी तो साइना ने किया निराश

2019 चाइना ओपन अपडेट: मिला जुला रहा पहला राउंड, परिनीत ने मारी बाज़ी तो साइना ने किया निराश
X
By

P. Divya Rao

Published: 18 Sep 2019 5:54 AM GMT

चीन के चांगजोऊ में हो रहे चाइना ओपन में बुधवार को भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल, पहले राउंड में ही हार कर बाहर हो गईं तो वहीं दूसरी तरफ साई परिनीत ने तीन गेमों में सादर जीत दर्ज की|

भारतीय समयानुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुए मुकाबले में, साइना ने थाईलैंड की बुसानन को अपने ऊपर पूरी तरह हावी होने दिया और काफी जल्दी गेम में सरेंडर भी कर दिया| इस एकतरफा मैच में साइना काफी जल्दी थक गई और कई आसान मौकों को गंवा दिया| घुटने की चोट के बाद, साइना अपने फॉर्म से जूझ रहीं हैं| BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी साइना शुरुआती मैचों में ही बाहर हो गईं थी| थाईलैंड की शटलर ने साइना को सीधे सेटों में 21 - 10 और 21 - 17 से हराया|

https://twitter.com/TheBridge_Hindi/status/1174186849532817408?s=20

साइना के विपरीत साई परिनीत ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड के सुपनयु को तीन सेट में हरा का टूर्नामेंट से बाहर किया| पहले सेट में, एक तरफ़ा खेलते हुए, साई परिनीत को ज़्यादा चुनौती नहीं मिली मगर अंत के नज़दीक आते - आते, इतना साफ़ हो गया था कि यह थाईलैंड का शटलर, वापसी करने के लिए तैयार है| पहला सेट 21 - 19 से जीतने के बाद, दूसरे सेट में साई परिनीत को झटका लगा जब सुपनयु ने 23 - 21 से उनको हराया| परिनीत ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की और 4 पॉइंट्स की लीड ले ली| इस 72 मिनट चले मुकाबले में साई परिनीत ने सुपनयु को आखिरी 21 - 19 , 21 - 23 और 21 - 14 से हराया|

मिक्स्ड युगल में भी भारत को मिली हार:

प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को जर्मनी की जोड़ी मार्क और इसाबेल ने 21 - 12 और 23 - 21 से हराया| आज प्रणव और सिक्की रेड्डी का एक और मुकाबला है जो जो पुरुष युगल और महिला युगल में मनु अत्रि और अश्विनी पोन्नप्पा के साथ होगा| आज कुछ देर बाद पी वी सिंधु भी कोर्ट पर उतरेंगी| उनका मुकाबला, चीन की ली सुरेई के साथ होगा|

Next Story
Share it