Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Watch Video: भारत की उड़नपरी पीटी उषा ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

शपथ लेने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन किया।

PT Usha
X

पीटी उषा

By

Amit Rajput

Updated: 20 July 2022 6:49 PM GMT

भारत की दिग्गज धावक पीटी उषा का बुधवार का दिन बड़ा ही यादगार दिन रहा। आज के दिन उन्होंने राज्यसभा में सदन की सदस्यता की शपथ ली। पीटी उषा ने हिंदी भाषा में शपथ ली और श्रद्धा तथा निष्ठा के उच्चारण पर विशेष जोर दिया। शपथ लेने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन किया।

राज्यसभा में सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए ओलिम्पियन धाविका पी.टी. उषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदन के सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर इस महान धाविका का मेज थपथपा कर और तालियां बजाकर स्वागत किया। नायडू ने शपथ ग्रहण के दौरान पी.टी. उषा द्वारा श्रद्धा और निष्ठा शब्द पर जोर देने पर ध्यान दिया और इन शब्दों को मुस्कुराते हुए दोहराया।

Next Story
Share it