Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

U-20 World Athletics Championship: विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेल्वा प्रभु ने जीता रजत

विवेक कुमार जैवलिन थ्रो में करीब से चुके

U-20 World Athletics Championship: विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेल्वा प्रभु ने जीता रजत
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 6 Aug 2022 9:19 AM GMT

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेल्वा प्रभु ने रजत पदक हासिल कर लिया है। सेल्वा ने यह पदक ट्रिपल जंप में हासिल किया। सेल्वा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए 16.15 मीटर की ट्रिपल जंप लगाई और पोडियम तक का सफर तय किया।

इस पदक के जीतने के साथ ही तमिलनाडु के रहने वाले सेल्वा प्रभु ऐसे पहले भारतीय ट्रिपल जम्पर बन गए हैं ,जिन्होंने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीता है।

अगर बात की जाए स्वर्ण पदक की, तो जमैका के जयदोन हिब्बर्ट इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहे। जयदोन ने 17.27 मीटर की ट्रिपल जंप लगाई। वहीं, इस्टोनिया के विक्टर मोरोज़ोव ने 16.13 मीटर की ट्रिपल जंप से कांस्य पदक जीता।

वहीँ, विवेक कुमार 0.78 मीटर के अंतर से पोडियम पर चढ़ने से चूक गए। लेकिन विवेक ने भी इस प्रतियोगिता में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। विवेक ने 72.17 मीटर का जैवलिन थ्रो फेंका। जबकि बहामा के कीशॉन ने 72.95 मीटर का थ्रो फेंककर कांस्य पदक हासिल किया।

इस पदक के जीतने से अब भारत विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 पदक हासिल कर चुका है। जिनमें से 2 रजत में भागीदारी एक सेल्वा प्रभु की रही है ट्रिपल जंप में और दूसरा 4 * 400 रिले टीम में और एक कांस्य पदक मेरठ की रूपल ठाकुर ने भारत को जिताया है।

Next Story
Share it