Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

U-20 World Athletics Championship: विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक, मेरठ की रूपल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

U-20 World Athletics Championship: विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक, मेरठ की रूपल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 5 Aug 2022 8:19 AM GMT

भारत की बेटी और मेरठ की शान रूपल चौधरी ने विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। रूपल ने अपना व्यक्तिगत तौर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

शुक्रवार सुबह अंडर-20 विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रूपल ने अपनी दौड़ 55.85 सेकंड में पूरी की। और भारत की झोली में कांस्य पदक डाल दिया।

मेरठ की इस बेटी ने पूरे विश्व में भारत का झंडा लहराया है। इसी के साथ कई और युवाओं के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त किया है। रूपल के पिता ओमवीर सिंह और कोच विशाल सक्सेना इस जीत से बेहद खुश हैं और उनके पास लगातार बधाइयों का सिलसिला लगा हुआ है।

वहीं, ग्रेट ब्रिटेन की येमी मेर 51.50 सेकंड में दौड़ पूरी कर के प्रथम स्थान पर रहीं और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही केन्या की दमारिष मतड़्ग ने 51.71 सेकंड में दौड़ पूरी कर के रजत पदक अपने नाम किया।

Next Story
Share it