Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

U-20 World Athletics Championship: जूनियर मिक्स्ड रिले टीम ने जीता रजत पदक

टीम ने बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

U-20 World Athletics Championship: जूनियर मिक्स्ड रिले टीम ने जीता रजत पदक
X
By

Amit Rajput

Published: 3 Aug 2022 8:34 AM GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के बीच भारतीय एथलेटिक्स जूनियर मिक्स्ड रिले टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। टीम ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता। टीम के श्रीधर, प्रिया, कपिल और रूपल ने 3:17.76 का समय लिया और भारत को रजत पदक दिलाया। वही अमेरिकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

वही आपको बता दें कि भारत ने पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम अपने मेडल का रंग बदलने में सफल रही।

इस बार भारत ने एशियन रिकॉर्ड के साथ मेडल जीता। वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का यह 8वां मेडल है। भारत ने इससे पहले 2 स्वर्ण , 2 रजत और3 कांस्य पदक जीते थे। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2016 में इस इवेंट में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। 2018 में हिमा दास ने भारत को इतिहास का स्वर्ण पदक दिलाया।

Next Story
Share it