Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

National Junior Athletics Championships: तान्या चौधरी, मानसी नेगी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये

mansi negi racewalk
X

मानसी नेगी 

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 15 Nov 2022 5:12 PM GMT

उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी और उत्तराखंड की मानसी नेगी ने रविवार को 37वीं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: महिलाओं के हैमर थ्रो और 10000 मीटर पैदल चाल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

तान्या इस साल की शुरुआत में नडियाड में बनाए गए 57.04 मीटर के अपने अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए हैमर को 58.30 मीटर दूर फेंकने में सफल रही। तान्या ने अपने पहले प्रयास में 2019 में मंगलागिरी में अनीशा दहिया द्वारा निर्धारित 50.74 मीटर के मीट रिकॉर्ड को को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने पहली बार 58 मीटर से अधिक का थ्रो किया।

महिलाओं के अंडर-20 वर्ग में 10,000 मीटर पैदल चाल में मानसी ने 47 मिनट 30.94 सेकंड के समय के साथ अंडर-20 राष्ट्रीय और मीट रिकॉर्ड कायम किया।

Next Story
Share it