Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Asian Indoor Athletics Championships: चित्रवेल, एल्ड्रिन और स्वप्ना ने इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये

गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह तूर ने पहले दिन भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता

Praveen Chithravel
X

प्रवीण चित्रवेल

By

Bikash Chand Katoch

Published: 11 Feb 2023 6:05 AM GMT

गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह तूर ने शुक्रवार को एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता।

तूर ने 19.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत भारत के ही करणवीर सिंह के नाम रहा। करणवीर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 19.37 मीटर का रहा।

त्रिकूद में प्रवीण चित्रवेल ने अपने रजत पदक जीतने के प्रयास के दौरान नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड कायम किया। चित्रवेल ने 16.98 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अमरजीत सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोडा। अमरजीत ने 2008 में दोहा में 16.26 मीटर के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

लंबी कूद में जेसविन एल्ड्रिन ने भी फाइनल में पहुंचने के दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। एल्ड्रिन ने क्वालिफिकेशन चरण में 7.92 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया। उन्होंने इस दौरान प्रेम कुमार (2016) और मुरली श्रीशंकर (2022 विश्व इंडोर चैम्पियनशिप) के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मुहम्मद अनीस याहिया 7.48 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ नौवें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे, जिसमें आठ पुरुष शामिल हैं और यह रविवार को होगा।

महिलाओं की पेंटाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने पांच स्पर्धाओं में कुल 4119 अंकों के साथ रजत पदक जीता। उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना ने पेंटाथलॉन में 4,386 अंकों के साथ स्वर्ण हासिल किया और जापान की युकी यामासाकी 4,078 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।। उन्होंने पूर्णिमा हेम्ब्रम के पिछले रिकॉर्ड 4062 अंकों में सुधर करके नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड कायम किया।

उन्होंने 8.64 सेकेंड में 60 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया, ऊंची कूद में 1.75 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद में 5.91 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गोला फेंक में 12.13 मीटर की छलांग के साथ पांचवां और नौ खिलाड़ियों वाले मैदान में 2:27.57 के समय के साथ 800 मीटर स्प्रिंट में छठा स्थान हासिल किया। भारत की सौम्या मुरुगन 3654 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

भारत ने पहले दिन का समापन 1 स्वर्ण और 3 रजत के साथ किया और पदक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल किया।

Next Story
Share it