Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

सविता टोप्पो और अर्जुन ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीते

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर सविता टोप्पो को पदक जीतने की बधाई दी

Sabita Toppo
X

सविता टोप्पो

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 15 Oct 2022 2:53 PM GMT

युवा एथलीट सविता टोप्पो ने कुवैत सिटी में चल रही एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ में 14.17 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक जीता।

लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में अर्जुन ने 70.98 मीटर के थ्रो से रजत पदक जबकि हिमांशु मिश्रा ने 67.67 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही लड़कियों के डिस्कस थ्रो में निकिता कुमारी ने 44.14 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य जीता। लड़कियों की ही 400 मीटर रेस में रजत और कांस्य क्रमश ईशा जाधव और अनुकशा कुम्भार ने जीते।

ओडिशा की सविता ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय युवा (अंडर-18) एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर उन्हें पदक जीतने की बधाई दी।

Next Story
Share it