Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारतीय एथलीट सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारतीय एथलीट सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 21 Aug 2022 11:53 AM GMT

श्री कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और रजत पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने भारत ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी सुमीत का एफ64 वर्ग में 68.55 मीटर का पिछला विश्व रिकॉर्ड पिछले साल टोक्यो खेलों में बना था। उन्होंने अपने छह प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा।

वहीं दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। आठ वर्ष की उम्र में लकवाग्रस्त होने वाले योगेश ने टोक्यो में अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था।

Next Story
Share it