Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

ओलपिंक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर कही बड़ी बात

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलेंपिक के 10 महीन बाद ट्रैक पर उतरे थे

Neeraj Chopra Javelin Throw
X

नीरज चोपड़ा

By

Amit Rajput

Published: 16 Jun 2022 11:41 AM GMT

पिछले दिनों ओलपिंक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। नीरज चोपड़ा ने खेल के दौरान 89.30 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया था और देश के लिए रजत पदक जीता था। अब नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतना है।

जिसकी तैयारियों को लेकर ओलपिंक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा कि "मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। यह सत्र में मेरा पहला टूर्नामेंट था और सत्र की अच्छी शुरुआत की खुशी है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढा है। मैं अपनी तकनीक, थ्रो और कुल प्रदर्शन पर काम करना चाहता हूं। अब अगले कुछ टूर्नामेंटों पर ध्यान है और राष्ट्रमंडल खेलों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।"

इससे पहले उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था जो पिछले साल पटियाला में बनाया था। उन्होंने सात अगस्त 2021 को टोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

वही आपको बता दें कि 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलेंपिक के 10 महीन बाद ट्रैक पर उतरे थे। वह इस समय विदेश में ट्रेनिंग कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में नीरज स्वर्ण पदक के दावेदार के रूप में उतरेंगे। इससे पहले नीरज फिनलैंड में शनिवार को कोर्टेन खेलों में हिस्सा लेंगे। वह इस समय फिनलैंड में ही रह रहे हैं। इसके बाद वह डायमंड लीग में शिरकत करेंगे।

Next Story
Share it