Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक के बाद जीता पहला स्वर्ण

नीरज ने यह पदक हासिल कर एक बार फिर साबित कर दिया की वही असली चैंपियन है

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक के बाद जीता पहला स्वर्ण
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 18 Jun 2022 7:40 PM GMT

टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में हो रहे कुओर्ताने खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने 86.89 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण अपने नाम किया। नीरज ने पहले 86.89 मीटर का थ्रो फेंका था और इसके आस पास भी कोई खिलाड़ी नहीं पुहंच पाया। नीरज ने यह पदक हासिल कर एक बार फिर साबित कर दिया की वही असली चैंपियन है।

नीरज ने यह पदक 2012 लंदन ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले तृणद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकाट को हराकर जीता जिनको 86.64 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ केवल रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारत की और से पैरा एथलीट संदीप चौधरी ने भी इस प्रतिगगिता में भाग लिया और वह 60.35 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा का वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि नीरज को स्वर्ण मिला है, उन्होंने फिर से कर दिखाया है। शानदार चैंपियन।

टोक्यो ओलिंपिक के बाद नीरज चोपड़ा का यह पहला स्वर्ण पदक है। नीरज ने मुश्किल परिस्थिति में पदक जीता है। बारिश की वजह से फील्ड पर काफी पानी आ गया था, जिसकी वजह से नीरज एक बार फिसल भी गए। नीरज ने पहले ही प्रयास में 86.69 मीटर का थ्रो किया था। उनका दूसरा थ्रो भी फाउल चला गया था। तीसरी कोशिश में थ्रो करने के बाद उनका पांव फिसल गया और वह लाइन से बाहर निकल गए। जिसकी वजह से उस थ्रो की गिनती भी नहीं हुआ। नीरज ने फिसलने के बाद आगे थ्रो जारी नहीं रखने का फैसला लिया लेकिन उनकी पहला थ्रो ही स्वर्ण के लिए काफी साबित हुआ ।

इससे कुछ दिन पहले ही नीरज ने पावो नूरमी गेम्स में 89.30 मीटर का थ्रो करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Next Story
Share it