Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

नीरज चोपड़ा का डाइमंड लीग के प्रतियोगियों की सूची में नाम

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अविनाश साबले को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जगह मिली है

नीरज चोपड़ा का डाइमंड लीग के प्रतियोगियों की सूची में  नाम
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 18 Aug 2022 7:48 AM GMT

ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाली लुसाने डाइमंड लीग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सूची में शामिल है।

नीरज चोपड़ा ने मामूली चोट के कारण हाल में राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लिया था। लेकिन उन्होंने अभी तक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में फैसला नहीं किया है।

पिछले महीने अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने के दौरान ग्रोइन में मामूली खिंचाव के कारण 24 वर्षीय चोपड़ा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए थे। उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी।

एक सूत्र ने कहा, ''नीरज अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं और उनकी टीम लुसाने डाइमंड लीग के करीब आने पर इसके बारे में फैसला करेगी।''

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अविनाश साबले को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जगह मिली है।

Next Story
Share it