Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह पर डोपिंग के चलते चार साल का लगा प्रतिबंध

शिवपाल स्टेरॉयड मेथेंडिएनोन के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह पर डोपिंग के चलते चार साल का लगा प्रतिबंध
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 2 Oct 2022 10:14 AM GMT

भारत के जाने माने भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह पर चार साल का प्रतिबंध लग गया हैं। नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे नंबर के भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल पर डोपिंग का आरोप लगा हैं, जिसके चलते उन्हें 4 साल के लिए निलंब कर दिया गया हैं। उनका निलंबन 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

बता दें शिवपाल को पिछले साल 26 सितंबर को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद वह स्टेरॉयड मेथेंडिएनोन के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था। जहां वह क्वालिफिकेशन राउंड में 27वें स्थान पर रहे थे।

आपको बता दे प्रधामंत्री मोदी ने भी मन की बात में शिवपाल की तारीफ करी थी, नीरज के साथ साथ वह भी युवाओं के प्रेणास्त्रोत बन गए थे, लेकिन इस प्रतिबंध के बाद लोग शिवपाल की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Next Story
Share it