Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Commonwealth Games 2022: नीरज चोपड़ा ग्रोइन चोट के कारण हुए राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

पिछले रविवार को ही ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था

Neeraj Chopra Athletics
X

नीरज चोपड़ा 

By

Amit Rajput

Published: 26 July 2022 7:52 AM GMT

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले बुधवार को भारत को तगड़ा झटका लगा। जहां बुधवार को भारत के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ग्रोइन की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सभी को दी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, एमआरआई में ग्रोइन की चोट के बाद चोपड़ा को डॉक्टरों द्वारा एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी।

वही आपको बता दें कि पिछले रविवार को ही ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। उस चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान भी नीरज जांघ में पट्टी बांधे हुए नजर आए थे।

जिसके बाद उन्होंने कहा था कि चौथे थ्रो के बाद मुझे जांघ में असहज महसूस हो रहा था। चौथे थ्रो के बाद मैं उतना जोर नहीं लगा पा रहा था, जितना मैं चाहता था। नीरज के इस बयान ने ही सभी देशवासियों की चिंता बढ़ा दी थी। अब इस खबर से भारत के सभी खेल प्रेमियों को काफी तगड़ा झटका लगा है साथ ही देश को राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा की बेहद ज्यादा कमी खलने वाली है।

Next Story
Share it