Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

Commonwealth Games 2022: खेलों के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत को दूसरा पदक, स्टीपलचेज़ स्पर्धा में अविनाश ने जीता रजत

अविनाश का यह प्रदर्शन अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।

Commonwealth Games 2022: खेलों के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत को दूसरा पदक, स्टीपलचेज़ स्पर्धा में अविनाश ने जीता रजत
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Aug 2022 12:42 PM GMT

प्रियंका गोस्वामी के ऐतिहासिक रजत जीतने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत को दूसरा रजत पदक हासिल हुआ हैं।

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में 8:11.20 का समय लगाते हुए यह रजत पदक हासिल किया हैं। अविनाश का यह प्रदर्शन अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।

इसी के साथ अविनाश राष्ट्रमंडल खेलों में स्टीपलचेज़ स्पर्धा में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं केन्या के कीबीवोट इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए हैं।


अविनाश से पहले भारतीय एथलीट प्रियंका ने महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया हैं।

Next Story
Share it