Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप के लिए अर्जुन और प्रियंका ने किया क्वालीफाई, राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर चैम्पियनशिप में किया दमदार प्रदर्शन

Arjun Waskale 1500m
X

अर्जुन वासकेल

By

Amit Rajput

Updated: 3 Jun 2022 11:34 AM GMT

इस साल कोलंबिया के काली में होने वाली आगामी विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप के लिए भारत के अर्जुन वासकेल और प्रियंका सिराकवार ने क्वालीफाई कर लिया है। दोनों ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर चैम्पियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन कर चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। आगरा की 18 वर्षीय प्रियंका ने महिला 100 मीटर स्पर्धा की हीट में 11.80 सेकेंड का समय निकाला। एक से छह अगस्त तक होने वाली विश्व प्रतियोगिता का क्वालीफिकेशन मानक 11.90 सेकेंड का है।

राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के अमन खोखर पुरूष 100 मीटर हीट में 10.62 सेकेंड के समय से सबसे तेज रहे। वें चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग 'मार्क' से 0.02 सेकेंड से पीछे रहे। वहीं मध्य प्रदेश के 18 साल के अर्जुन वासकेल के लिये यह दोहरी खुशी का मौका रहा। जिन्होंने पुरूषों की 1500 मीटर स्पर्धा में 3:46.31 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से विश्व जूनियर प्रतियोगिता का क्वालीफिकेशन मानक हासिल करने के साथ सुनील दावर का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा।

हरियाणा के गगन सिंह ने 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।

Next Story
Share it