Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारिका ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल, राष्ट्रमंडल खेलों में नही ले पाएंगी हिस्सा

टेस्ट के लिए 24 वर्षीय ऐश्वर्या का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान लिया था

Aishwarya Babu long jump
X

ऐश्वर्या बाबू

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 20 July 2022 10:57 AM GMT

ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारण करने वाली ऐश्वर्या बाबू डोपिंग टेस्ट में फेल हो गई हैं। बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ही ऐश्वर्या प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की दोषी पाई गई हैं। जिस कारण उन्हें 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया गया हैं।

टेस्ट के लिए 24 वर्षीय ऐश्वर्या का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान लिया था। जिसके नतीजे में वह पॉजिटिव आई हैं।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने चेन्नई में हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मयूखा जॉनी के 11 साल पुराने 14.11 मीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ ट्रिपल जंप में शानदार 14.14 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

ऐश्वर्या ने इसी प्रतियोगिता की लॉन्ग जंप स्पर्धा में 6.73 मीटर की लंबी छलांग लगाई थी जो महान खिलाड़ी अंजू बॉबी के 6.83 मीटर के बाद किसी भारतीय महिला लांग जंपर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन था।

बता दें, ऐश्वर्या के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय दल में शामिल फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी भी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। वह विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा कराये गए टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की दोषी पाई गई हैं।

Next Story
Share it