एथलेटिक्स
95 साल की भगवानी ने पोलैंड में जीते तीन स्वर्ण पदक, स्वदेश लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
भगवानी यह कारनामा करके स्वदेश लौट आई हैं। देश लौटने के बाद भगवानी का भव्य स्वागत किया गया।
![95 साल की भगवानी ने पोलैंड में जीते तीन स्वर्ण पदक, स्वदेश लौटने पर हुआ भव्य स्वागत 95 साल की भगवानी ने पोलैंड में जीते तीन स्वर्ण पदक, स्वदेश लौटने पर हुआ भव्य स्वागत](https://hindi.thebridge.in/h-upload/2023/04/04/45004-bhagwanidevigold.webp)
भारत की 95 साल की एथलीट भगवानी देवी ने पोलैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया हैं। देश की उम्रदराज एथलीट ने पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप 2023 में 60 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट की प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण हासिल किए। भगवानी यह कारनामा करके स्वदेश लौट आई हैं। देश लौटने के बाद भगवानी का भव्य स्वागत किया गया।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बधाई देते हुए कहा, "किसी भी उम्र में तीन स्वर्ण पदक जीतना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन 95 साल की उम्र में यह कर दिखाना किसी करिश्मे से कम नहीं। मैं भगवानी देवी को उनकी इस यादगार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई देता हूं। आपकी स्पीरिट वाकई बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें अपने इन बुजुर्गों पर बहुत गर्व है।"
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा, "इस साल मुझे भगवानी देवी को दिल्ली महिला आयोग के अवॉर्ड से सम्मानित करने का अवसर मिला था। आज उन्होंने 3 स्वर्ण पदक जीते हैं। लव यू दादी।"