Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

81 वर्ष के पूर्व विधायक ने फिनलैंड में किया भारत का नाम रोशन, विश्व मास्टर्स चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक

उन्होंने इससे पहले एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

MJ Jacob
X

एमजे जेकब

By

Amit Rajput

Updated: 12 July 2022 10:37 AM GMT

कई बार कहा जाता है कि उम्र महज एक नंबर होती है। इसे कई बार कुछ लोग सही भी सिद्ध कर देते हैं। अब एक बार फिर इसे सही सिद्ध किया एमजे जेकब ने। जिन्होंने हाल ही में फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं। उनके कार्यालय ने सूचित किया कि अनुभवी राजनेता ने पुरुष 80 वर्ग में 200 मीटर हर्डल्स रेस और 80 मीटर हर्डल्स रेस प्रतियोगिता में पदक जीते, जो 80 से 84 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए आयोजित की जाती है।

वही आपको बता दें कि जेकब ने इस साल की शुरुआत में केरल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 80 मीटर बाधा दौड़ और 200 मीटर हर्डल्स रेस में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने इससे पहले एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

वही एमजे जेकब ने 2006 में तत्कालीन विधायक और पूर्व मंत्री दिवंगत टी.एम. याकूब. पिरावम को हराकर केरल की चुनावी राजनीति में एक आश्चर्यजनक जीत दर्ज की थी, जो कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। वह तिरुमराडी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे और उन्होंने एर्नाकुलम जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य किया।

Next Story
Share it