Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

धाविका प्राची चौधरी डोप टेस्ट में पॉजिटिव, ओलंपिक की तैयारियों में जुटी थी प्राची

धाविका प्राची चौधरी डोप टेस्ट में पॉजिटिव, ओलंपिक की तैयारियों में जुटी थी प्राची
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 21 April 2022 7:44 PM GMT

मिडिल डिस्टेंस रनर प्राची चौधरी को प्रतिबंधित दवाओं का सेवन का दोषी पाया गया है। उन्हें नाडा ने अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया है। प्राची आगामी टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर नेशनल कैंप में भी शामिल थी, अब उन्हें कैंप से भी निष्काषित कर दिया है। प्राची के सैंपल में सिंथेटिक स्टेरायड ऑक्जेंड्रोलॉन पाया गया है।

प्राची ने साल 2018 में गुवाहटी में आयोजित हुई सीनियर नेशनल एथलेटिक्स में रजत पदक जीता था। एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में चार गुणा चार सौ मीटर रिले का रजत जीतने वाली और विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में चयनित होने वाली प्राची को फेडरेशन ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए नेशनल कैंप में शामिल किया था।

नेशनल कैंप में ही नाडा ने उनका आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया जो ऐसे स्टेरायड के लिए पॉजिटिव पाया गया। उन पर पाया जाने वाला प्रतिबंधित पदार्थ ऑक्जेंड्रोलॉन स्टेरायड काफी दुर्लभ है। नाडा की ओर से जितनी भी एथलीट आज तक डोप में फंसे हैं, उनमें से महज चार ही स्टेरायड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर डोप परीक्षण में पाजीटिव, अस्थाई रूप से निलंबित

यही नहीं कोलकाता अंतरराष्ट्रीय मैराथन में स्वर्ण जीतने वाली एथलीट किरनजीत कौर भी डोप में फंस गई हैं। अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से लिए गए उनके सैंपल में एसएआरएम पाया गया है। पिछले साल मार्च में पटियाला में आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर स्पर्धा में किरणजीत कौर ने कांस्य पदक जीता था।

Next Story
Share it