Begin typing your search above and press return to search.

एथलेटिक्स

11 सेकंड्स में 100 मीटर दौड़ने वाले रामेश्वर को मिला खेल मंत्री किरण रिजिजू का समर्थन

11 सेकंड्स में 100 मीटर दौड़ने वाले रामेश्वर को मिला खेल मंत्री किरण रिजिजू का समर्थन
X
By

P. Divya Rao

Published: 19 Aug 2019 7:34 AM GMT
भारत के हर एक गली नुक्कड़ में कुछ ऐसे हीरे छुपे हुए हैं जिसको तराशना बाकी है| ऐसा ही एक हीरा मध्य प्रदेश की ऐसी जगह छुपा था जिस जगह का हम नाम तक नहीं जानते हैं| रामेश्वर सिंह वह लड़का है जिसने 100 मीटर 11 सेकंड्स में दौड़ कर खुदको भारत के उसैन बोल्ट का टाइटल दिलवा चुका है। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान के निवेदन पर खेल मंत्री ने रामेश्वर सिंह की सहायता करने के लिए हामी भर दी है। दरअसल, शुक्रवार को शिवराज ने ट्विटर पर रामेश्वर सिंह का वह वायरल वीडियो, जिसमें वह 11 सेकंड्स में 100 मीटर दौड़ रहे हैं, शेयर किया और किरण रिजिजू से दरख्वास्त किया कि इस प्रतिभाशाली लड़के को अच्छी ट्रेनिंग मिल सके| https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1162416398867423232?s=20 हालांकि यह नहीं पता लग पाया है कि यह वीडियो कितना सच है और कितना नहीं पर वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स ने किरण रिजिजू को रामेश्वर की सहायता के लिए प्रोत्साहित किया। यह वीडियो देखने के बाद, किरण रिजिजू ने शिवराज से रामेश्वर को उन तक पहुंचाने के लिए कहा और यह आश्वासन दिया कि वह उन्हें एकेडमी में दाखिला दिलवाएंगे। और कुछ पलों बाद स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने 24 वर्षीय खिलाड़ी को पूरा सपोर्ट करने का वादा किया। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1162416398867423232?s=20 "उन्हें SAI भोपाल बुलाया गया है जहाँ उनके जरुरत अनुसार सारी सुविधाएं प्राप्त कराइ जाएंगी।"
Next Story
Share it