Begin typing your search above and press return to search.

एशियाई पैरा खेल

चीन में कोविड के कहर के कारण हांगझोउ एशियाई पैरा खेल 2022 स्थगित

हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों की आयोजन समिति और एशियाई पैरालंपिक समिति ने आज 2022 एशियाई पैरा खेलों को स्थगित करने की घोषणा की

Asian Para Games Postponed
X

एशियाई पैरा खेल

By

The Bridge Desk

Updated: 17 May 2022 4:56 PM GMT

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एशियाई खेलों के बाद एशियाई पैरा खेलों को भी स्‍थगित कर दिया गया है। हांगझोउ में 9 से 15 अक्टूबर तक एशियाई पैरा खेलों का आयोजन होना था। आयोजकों ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। एशियाई पैरालंपिक समिति ने एक में बयान में कहा, "हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों की आयोजन समिति और एशियाई पैरालंपिक समिति ने आज 2022 एशियाई पैरा खेलों को स्थगित करने की घोषणा की, जो मूल रूप से 9-15 अक्टूबर 2022 तक होने वाले थे।"

इन खेलों को स्थगित किया जाना लगभग तय था। करीब 2 हफ्ते से भी कम समय पहले हांगझोउ एशियाई खेलों को भी स्थगित किया गया था जिनका आयोजन 10 से 25 सितंबर तक होना था। चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण 6 मई को इन्हें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

कार्यबल अब 2023 के कार्यक्रम पर करेगा काम

बयान में कहा गया है, "एपीसी, चीनी पैरालंपिक समिति और एचएपीजीओसी का एक कार्यबल अब 2023 में होने वाले खेलों के पुनर्निर्धारण पर काम करेगा। इस पर एक और घोषणा निकट भविष्य में होने की उम्मीद है।"

इन खेलों के प्रतीक चिह्न, नारे और खेलों के वर्ष में बदलाव नहीं होगा। टूर्नामेंट के दौरान 22 खेलों में 616 पदक स्पर्धाओं में 4,000 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद थी।

Next Story
Share it