Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

साइ ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 1 करोड़ रुपये की दी अनुदान राशि

दिल्ली में 31 मई से 6 जून के बीच एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है

साइ ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 1 करोड़ रुपये की दी अनुदान राशि
X
By

Amit Rajput

Published: 11 May 2022 1:27 PM GMT

पिछले कुछ समय से भारतीय तीरंदाज़ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हाल ही भारत के तीरंदाजों ने देश के लिए कई प्रतियोगिता में मेडल जीते है और देश का नाम रोशन किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण संगठनात्मक मुद्दों का हवाला देते हुए अपने मूल मेजबान कजाकिस्तान के हटने के बाद भारत को यह आयोजन प्रदान किया गया। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 31 मई से 6 जून के बीच एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है।

जिसेक लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) आगे आया और इस आयोजन के लिए आर्चरी एसोसिएशन आफ इंडिया को 1 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। भविष्य में तीरदांजी में अच्छे प्रदर्शन के कारण ये अनुदान बार-बार होगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण से मिली इस राशि का उपयोग आर्चरी एसोसिएशन आफ इंडिया आवास, परिवहन, खेल के मैदानों का किराया, उपकरण की लागत, पुरस्कार राशि, मेजबानी और प्रतियोगिता स्वीकृति शुल्क, और घटना बीमा के लिए कर सकता है। इस राशि के मिलने खिलाड़ियों के लिए काफी सुविधा मिलेगी। ताकि देश के अन्य तीरंदाज़ आने वाले भविष्य में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Next Story
Share it