Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

तीरंदाजी ट्रायल्स में दीपिका और अतानु ने शीर्ष आठ में बनाई जगह

शीर्ष आठ में रहने वाले खिलाड़ी साई सोनीपत में लगने वाले 20 दिवसीय शिविर में भाग लेंगे जहां 17 फरवरी से दूसरे चरण का चयन ट्रायल शुरू होगा

Atanu Das and Deepika Kumari Archery
X

अतानु दास और दीपिका कुमारी 

By

Pratyaksha Asthana

Published: 18 Jan 2023 7:31 AM GMT

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में हुए तीरंदाजी ओपन चयन ट्रायल्स में ओलंपियन अतानु दास ने दूसरा स्थान हासिल किया हैं। वहीं सेना के धीरज बी ने पहला स्थान पाया। जबकि अनुभवी जयंत तालुकदार और पार्थ सालुंके ट्रायल्स के शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल रहे।

बता दें यह ट्रायल्स विश्वकप के चार चरणों, विश्व चैंपियनशिप और इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए किए गए थे।

अतानु के साथ साथ उनकी पत्नी और स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी शीर्ष आठ में जगह बना ली हैं। इससे पहले दीपिका को पिछले साल के ट्रायल्स में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालाकि विश्वकप के पहले दो चरण में भारतीयों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दीपिका को पेरिस में तीसरे चरण में टीम में शामिल किया गया था। और यही भारतीय टीम ने इस चरण में रजत पदक जीता था।

शीर्ष आठ में रहने वाले खिलाड़ी साई सोनीपत में लगने वाले 20 दिवसीय शिविर में भाग लेंगे जहां 17 फरवरी से दूसरे चरण का चयन ट्रायल शुरू होगा जिससे भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष के चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

दास ने कहा, "यह हमारे लिए बड़ी राहत है। हमने कड़ी मेहनत की थी और कई निजी चुनौतियों से भी पार पाया था। मुझे वास्तव में दीपिका के लिए बहुत खुशी है जो काफी संघर्ष कर रही थी। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी और पीठ में दर्द के बावजूद निशाना साध रही थी। मुझे उस पर गर्व है।''

कोलकाता चरण में अपने वर्गों में शीर्ष आठ में रहने वाले खिलाड़ियों की सूची-

रिकर्व पुरुष: 1 धीरज बी, 2 अतनु दास, 3 जयंत तालुकदार, 4 पार्थ सालुंके, 5 सुखचैन सिंह, 6 नीरज चौहान, 7 शुकमणी बाबरेकर, 8 तरुणदीप राय।

रिकर्व महिला: 1 अंकिता भक्त, 2 सिमरनजीत कौर, 3 भजन कौर, 4 प्राची सिंह, 5 मधु वेदवान, 6 संगीता, 7 दीपिका कुमारी, 8 रिद्धि फोर।

संयुक्त पुरुष: 1 अभिषेक वर्मा, 2 रजत चौहान, 3 प्रथमेश फुगे, 4 ऋषभ यादव, 5 अमित, 6 ओजस देवताले, 7 कुशल दलाल, 8 प्रथमेश जावकर।

संयुक्त महिला: 1 ज्योति सुरेखा वेनम, 2 परनीत कौर, 3 अदिति स्वामी, 4 प्रगति, 5 साक्षी चौधरी, 6 मुस्कान किरार, 7 सृष्टि सिंह, 8 ऐश्वर्या शर्मा।

Next Story
Share it