Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

एशिया कप में भारतीय तीरंदाजों ने किया स्वर्णिम प्रदर्शन, जीते तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक

एशिया कप में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम के मुकाबले में कजाखस्तान को शिकस्त देकर पहला स्वर्ण पदक जीता

compound archers
X

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज

By

Amit Rajput

Updated: 10 May 2022 7:10 PM GMT

तीरंदाजी के एशिया कप में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय तीरंदाजों ने मंगलवार को तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

एशिया कप में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम के मुकाबले में कजाखस्तान को शिकस्त देकर पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने एकतरफ़ा मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर देश के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं कंपाउंड मिश्रित टीम ने भी देश के लिए तीसरा और दिन अंतिम स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पुरूष खिलाड़ियों में समाधान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

एशिया कप में पहले भारतीय महिला तीरंदाजी परनीत कौर, अदिति स्वामी और साक्षी चौधरी की तिकड़ी ने कजाखस्तान को 204-201 से हराकर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद पुरूष टीम में प्रथमेश फुगे, ऋषभ यादव और जावकर समाधान की तिकड़ी ने बांग्लादेश को 224-218 से हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

इसके बाद कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में तीसरा स्वर्ण पदक जीता जहां प्रथमेश और परनीत की जोड़ी ने आदिल झेशेनबिनोवा और ख्रिस्टीच की कजाखस्तान की जोड़ी को 158-151 से शिकस्त दी। अब एशिया कप के अंतिम दिन बुधवार को भारत देश के खिलाडियों के लिए सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक दांव पर लगे होंगे।

Next Story
Share it