Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

भारतीय महिला रिकर्व टीम को रजत पदक, तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने 3 पदक जीते

दुनिया की तीसरे नंबर की तींरदाज दीपिका कुमारी की लम्बे समय के बाद शानदार वापसी रही जिन्होंने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता

Indian women recurve archery team
X

भारतीय तीरंदाज़ी महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता 

By

Shivam Mishra

Updated: 26 Jun 2022 5:38 PM GMT

भारतीय महिला रिकर्व टीम को चीनी ताइपे से मिली करारी हार। देश की जानीमानी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपनी टीम के साथ तीरंदाज़ी विश्व कप के तीसरे चरण के रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की तिकड़ी से हारकर रजत पदक हासिल किया।

दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व टीम को रजत पदक मिला। जिससे भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना अभियान एक स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त कर समाप्त किया। भारत को इनमें से 2 पदक कम्पाउंड वर्ग में मिले थे।

महिला रिकर्व टीम में तीनों तीरंदाज व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन दौर में टॉप-30 से बाहर रही जिसकी वजह से इन्हें टीम स्पर्धा में 13वीं वरीयता दी गई थी। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नही रहा जिससे टीम चीनी ताइपे से सीधे सेट में 1-5 (53-56 56-56 53-56) के बड़े अंतर से हार गई। अपको बता दें चीनी ताइपे के लाइन अप में रियो ओलंपिक टीम में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य लेई चिएन यिंग भी शामिल थीं और इस तीरंदाज ने शुरूआत में ही भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा जिसमें उन्होंने दो बार 10 और चार बार 9 पर निशाना लगाया।

वहीं भारत ने पहले सेट में 7 के शॉट लगाए जो टर्निंग प्वांइट साबित हुआ और भारतीय तिकड़ी ने वापसी कर दूसरा सेट जीता जिससे स्कोर बराबर हुआ लेकिन जीत के लिए यह काफी नही था और अगले सेट में चीनी पाइपे की तीरंदाजों ने अपना प्रदर्शन कायम रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालंकि दुनिया की तीसरे नंबर की तींरदाज दीपिका कुमारी की लम्बे समय के बाद शानदार वापसी रही जिन्होंने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Next Story
Share it