Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

Asia Cup: तीरंदाजी एशिया कप में भारत का जलवा, तीरंदाजों ने जीते 10 पदक

भारतीय तीरंदाजों ने 5 स्वर्ण पदक, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीते

Asia Cup: तीरंदाजी एशिया कप में भारत का जलवा, तीरंदाजों ने जीते 10 पदक
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 19 March 2023 4:16 PM GMT

भारतीय तीरंदाजों ने शुक्रवार को चीनी ताइपे के ताओयुआन में तीरंदाजी एशिया कप 2023 चरण-1 विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में 10 पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, 16 भारतीय तीरंदाजों - आठ पुरुष और आठ महिलाओं - ने एशिया कप 2023 ताओयुआन में प्रतिस्पर्धा की। 10 पदकों के साथ भारत ने पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ताइपे और कज़ाकिस्तान दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

रिकर्व पुरुष, कंपाउंड पुरुष, कंपाउंड महिला, रिकर्व पुरुष टीम और कंपाउंड महिला टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता जबकि रिकर्व पुरुष, कंपाउंड पुरुष, कंपाउंड महिला, कंपाउंड महिला टीम ने रजत पदक पर अपनी मुहर लगाई। इसके अलावा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला।

रिकर्व श्रेंणी के मुक़ाबलों में पुरुषों के रिकर्व फाइनल में भारत के राहुल ने हमवतन रामपाल चौधरी को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और रामपाल चौधरी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

पुरुषों की रिकर्व टीम ने फाइनल में राहुल, रामपाल चौधरी और पार्थ सालुंके की भारतीय जोड़ी ने मंसूर अलवी, राशिद अलसुबाई और अब्दुल रहमान अल्मस की सऊदी अरब की तिकड़ी को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में भारत का अभियान सृष्टि बालाजी जोगदंड के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद समाप्त हो गया। रिकर्व महिला टीम कांस्य पदक मैच में ऑस्ट्रेलिया से 4-5 से हारकर खली हाथ रही। इस से पहले रिकर्व महिला टीम सेमीफइनल में ताइपे से 0-6 से हार गई थी।

कंपाउंड श्रेंणी के मुक़ाबलों में कंपाउंड पुरुष स्पर्धा के फाइनल में शूट-ऑफ में पवन गात ने प्रियांश को 10-9 से मात दी और इस तरह से भारत ने स्वर्ण और रजत पदक पर अपना कब्ज़ा किया। कंपाउंड महिला के फाइनल में प्रगति ने शूट-ऑफ में परनीत कौर को शिकस्त दी।

कंपाउंड महिला टीम फाइनल में प्रगति, प्रणीत कौर और ऐश्वर्या शर्मा की तिकड़ी ने कज़ाकिस्तान की विक्टोरिया ल्यान, एडेल ज़ेक्सेनबिनोवा और रोक्साना यूनुसोवा को 227-215 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इस बीच, वेंकटाद्री कुंडेरू, पवन गात और प्रियांश की कंपाउंड पुरुष टीम मोहम्मद जुवैदी मारजुकी, मोहम्मद सयाफ़िक एमडी अरिफ़िन और मुहम्मद अलंग आरिफ़ की मलेशियाई तिकड़ी से 226-225 से हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

शुक्रवार को प्रियांश और प्रगति की भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था।

एशिया कप 2023: भारत के पदक विजेताओं की सूची

रिकर्व

स्वर्ण पदक रिकर्व पुरुष - राहुल

स्वर्ण पदक रिकर्व पुरुष टीम - राहुल, रामपाल चौधरी और पार्थ सालुंके

रजत पदक रिकर्व पुरुष - रामपाल चौधरी

कंपाउंड

स्वर्ण पदक कंपाउंड पुरुष - पवन गात

स्वर्ण पदक कंपाउंड महिला - प्रगति

स्वर्ण पदक कंपाउंड महिला टीम - प्रगति, प्रणीत कौर और ऐश्वर्या शर्मा

रजत पदक कंपाउंड पुरुष - प्रियांश रजत

रजत पदक कंपाउंड महिला - परनीत कौर

रजत पदक कंपाउंड पुरुष टीम - वेंकटाद्री कुंदरू, पवन गात और प्रियांश

कांस्य पदक कंपाउंड मिश्रित टीम - प्रियांश और प्रगति

Next Story
Share it