राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय वेटलिफ्टर एक महीने पहले होंगे रवाना, इंग्लैंड में ही अपनी तैयारियों को देंगे अंतिम रूप

बर्मिंघम रवाना होने से पहले भारत के अधिकांश वेटलिफ्टिर घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

Update: 2022-06-03 19:07 GMT

मीराबाई चानू

इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भले ही अभी लगभग दो महीनों का समय बचा हो। लेकिन भारत ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि देश राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीत सके। अब राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी एक और खबर सामने आयी है। जिसके अनुसार भारत के सभी वेटलिफ्टर राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने के एक महीने पहले इंग्लैंड पहुंचेंगे। ताकि देश के वेटलिफ्टर राष्ट्रमंडल खेलों के पहले खुद को वें मौसम के अनुरूप ढाल पाए और अच्छे से तैयारियां कर पाए।

फिलहाल भारतीय वेटलिफ्टर अपने वीजा का इंतजार कर रहे हैं और उनके 20 या 21 जून तक ब्रिटेन पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "सरकार ने अभ्यास शिविर को मंजूरी दे दी है। बुकिंग हो चुकी हैं। हम बस वीजा का इंतजार कर रहे हैं। भारोत्तोलक एक महीने पहले जायेंगे. वीजा मिलने के बाद ही सही तारीख तय होगी। अभी फिलहाल संभावित तिथि 20 या 21 जून है।"

बर्मिंघम रवाना होने से पहले भारत के अधिकांश वेटलिफ्टिर घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जहां ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बागवान में 14 से 22 जून तक होने वाली खेलो इंडिया युवा, जूनियर और सीनियर नेशनल रैंकिंग महिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के शुरूआती चरण में हिस्सा लेंगी। चानू के अलावा मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हर्षदा गरूड़ और राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में शामिल वेटलिफ्टरों के साथ एशियाई चैम्पियन झिली डालाबेहड़ा भी इसमें शिरकत करेंगी। महासंघ ने साथ ही शीर्ष आठ वेटलिफ्टरों के लिये नकद पुरस्कार की भी घोषणा की है, जिसकी शुरूआत 20,000 रूपये से होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम - 

महिला : मीराबाई चानू (49 किग्रा), बिंदयारानी देवी (55 किग्रा), पॉपी हजारिका (59 किग्रा), हरजिंदर कौर (71 किग्रा), पूनम यादव (76 किग्रा), ऊषा कुमारी (87 किग्रा) और पूर्णिमा पांडे (87 किग्रा से अधिक)

पुरूष : संकेत सागर (55 किग्रा), गुरूराजा पूजारी (61 किग्रा), जेरेमी लालरिनुगा (67 किग्रा), अचिंता सेहुली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), लवप्रीत सिंह (109 किग्रा) और गुरदीप सिंह (109 किग्रा से अधिक)

Tags:    

Similar News