गुरुनायडू सेनापति ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

वें देश के लिए युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भारोत्तोलक है

Update: 2022-06-13 11:56 GMT

गुरुनायडू सेनापति

मैक्सिको के लियोन में आयोजित आईडब्ल्यूएफ युवा विश्व चैम्पियनशिप में रविवार का दिन भारत के लिए यादगार रहा। जहां गुरुनायडू सेनापति ने युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वें देश के लिए युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भारोत्तोलक है। उन्होंने चैंपियनशिप में 55 किग्रा भार वर्ग में 230 किग्रा (104 किग्रा और 126 किग्रा) उठाकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। वही इस स्पर्धा में सऊदी अरब के अली मजीद 229 किग्रा (105 किग्रा और 124 किग्रा) दूसरे तथा कजाकिस्तान के येरासिल उमरोव 224 किग्रा (100 किग्रा और 124 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे। 

वही देश के लिए सेनापति के अलावा सौम्या एस दलवी ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपनी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 45 किग्रा में 148 किग्रा (65 किग्रा और 83 किग्रा) भार उठाकर फिलीपींस की रोज ए रामोस – 155 किग्रा (70 किग्रा और 85 किग्रा) तथा वेनेजुएला की केर्लिस एम मोंटिला – 153 किग्रा (71 किग्रा और 82 किग्रा) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। 

वही भारत इस प्रतियोगिता में अब तक चार पदक जीत चुका है। प्रतियोगिता के पहले दिन आकांक्षा किशोर व्यावरे और विजय प्रजापति ने अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।  

Tags:    

Similar News