Commonwealth Games 2022: भारोत्तोलन में लगातार भारत को चौथा पदक, बिंदियारानी देवी ने 55 किग्रा में जीता रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत को चारो पदक भारोत्तोलन में हासिल हुए हैं

Update: 2022-07-30 21:16 GMT

भारोत्तोलन में भारत की लगातार तीन जीत के बाद, बिंदियारानी देवी ने चौथा पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत को चारो पदक भारोत्तोलन में हासिल हुए हैं। संकेत द्वारा रजत, गुरुराजा ने कांस्य तो वही भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता और अब बिंदियारानी ने रजत पदक जीतकर भारत के लिए दूसरा दिन बेहद ख़ास बना दिया।

भरोत्तोलन के चौथे मुकाबले में उतरी बिंदियारानी देवी ने महिलाओं की 55 किलोग्राम स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करी।

बिंदिया ने स्नैच के अपने पहले दो प्रयासों में 81 और 84 किग्रा के वजन उठाए, जिसके बाद तीसरे प्रयास में बिंदिया 86 किग्रा उठाने में भी सफल हुई। स्नैच में यह उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा।

इसके बाद बिंदिया ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। बता दें भारत का यह कुल चौथा पदक रहा है जो भरोत्तोलन में मिला हैं।

Tags:    

Similar News