Commonwealth Games 2022: रजत पदक विजेता संकेत सरगर की जीत पर महाराष्ट्र सरकार देगी 30 लाख रुपये का ईनाम

संकेत सरगर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 30 लाख रुपया पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की हैं।

Update: 2022-08-01 08:08 GMT

बर्मिंघम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलक लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। भारत को अब तक कुल छह पदक हासिल हुए हैं, जिसमें तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। सभी पदक भारत ने भारोत्तोलन में ही जीतें हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश के सभी लोगों ने इन पदक विजेताओं की जीत पर ढेरों बधाई दी हैं। वहीं भारोत्तोलन में देश के लिए पहला पदक जीतकर खाता खोलने वाले संकेत सरगर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 30 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत सरगर को उनकी इस सफलता के चलते 30 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संकेत के अलावा उनके कोच को भी सात लाख रूपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बता दें 21 साल के संकेत ने शनिवार को पुरूषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया था।

Tags:    

Similar News