Commonwealth Games 2022: भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक, विकास ठाकुर ने हासिल किया रजत

विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करी, और रजत अपने नाम कर लिया।

Update: 2022-08-02 15:05 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवे दिन भारोत्तोलन मुकाबले में उतरे विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करी, और रजत अपने नाम कर लिया।

विकास ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 149 किग्रा वजन उठाने का फैसला किया और सफल हुए जिसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 153 किग्रा और तीसरे प्रयास में 155 किग्रा का भार उठाकर स्नैच में अपना सर्वश्रेष्ठ 155 किग्रा बनाया।

वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में 187, दूसरे प्रयास में 191, और तीसरे प्रयास में 196 उठाने का फैसला किया, जिसमें वह असफल रहें। इस तरह कुल 346 किग्रा भार उठाकर उन्होंने देश के लिए रजत पदक हासिल किया।

Tags:    

Similar News