Commonwealth Games 2022: भारोत्तोलन में गुरूराजा ने देश के लिए जीता दूसरा पदक

61 किलो वर्ग में 269 किलो भार उठाकर कांस्य पदक पर किया कब्जा

Update: 2022-07-30 12:58 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलको का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे दिन भारत के गुरूराजा पुजारी ने पुरूषों के 66 किलो वर्ग में 269 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक जीता। भारत का दिन भारोत्तोलन में आज दूसरा पदक रहा। उन्होंने पहले स्नैच में 118 किलो का भार उठाया और फिर क्लीन और जर्क में 151 किलो भारत उठाकर देश के लिए पदक सुनिश्चित किया। 

इस स्पर्धा में गुरूराज के अलावा मलेशिया के मोहम्मद ने (127 किलो + 158 किलो) कुल 285 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वही पीएनजी के एम बारू ने (121 किलो +152 किलो) कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। 

स्पर्धा में गुरूराज का प्रदर्शन शुरूआत से ही बेहद दमदार रहा। उन्होंने स्नैच में पहले प्रयास में 115 किलोग्राम भार उठाया। उसके बाद दूसरे प्रयास में 118 किलोभार उठाया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 120 किलो भार उठाने की कोशिश लेकिन वें असफल रहे। इसके बाद क्लीन और जर्क में पहले प्रयास में उन्होंने 141 किलो वर्ग उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 148 किलो भार उठाया। उन्होंने तीसरे प्रयास में पदक पक्का करने के लिए 151 किलो का रिकॉर्ड भार उठाया। 

Tags:    

Similar News