डेफ ओलम्पिक: भारतीय गोल्फर ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

दीक्षा ने सेमीफाइनल में 2017 की कांस्य पदक विजेता नॉर्वे की आंद्रिया होव्सटीन हेलेगेर्डे को हराया

Update: 2022-05-11 15:29 GMT

दीक्षा डागर

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का डेफ ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन जारी है। दीक्षा ने ब्राज़ील के कैक्सियास डो सुल में चल रहे 24वे डेफ ओलिंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। दीक्षा ने सेमीफाइनल में 2017 की कांस्य पदक विजेता नॉर्वे की आंद्रिया होव्सटीन हेलेगेर्डे को हराया। दीक्षा ने पांच और चार से जीत दर्ज की। अब दीक्षा का सामना फाइनल में अमेरिका की एशलिन ग्रेस जॉनसन से होगा जो स्ट्रोक प्ले में दूसरे स्थान पर थीं। एशलिन ने दूसरे सेमीफइनल में ने फ्रांस की गोल्फर मार्गोस ब्रेजो को चार और दो से हराया।

दीक्षा ने इसके पहले पिछले ओलम्पिक में भी फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में अमेरिका की योस्ट केलिन ने उन्हें हराकर स्वर्ण पदक जीता था और भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

लेकिन अब दीक्षा के पास डेफ ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने का मौका है और वह 2017 के अपने रजत पदक में सुधार करना चाहेंगी। डेफ ओलंपिक 2022 में भारत ने अब तक चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में नौवें स्थान पर चल रहा है।

Tags:    

Similar News