अदिति अशोक करेंगी इंडियन ओपन महिला गोल्फ में भारतीय चुनौती की अगुवाई

भारतीय टीम में अदिति और दीक्षा के अलावा त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल, वाणी कपूर, रिधिमा दिलावारी, गौरिका विश्नोई और नेहा त्रिपाठी भी शामिल हैं।

Update: 2022-09-22 14:12 GMT

कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद होने वाले 14वें हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई भारतीय ओलिम्पियन अदिति अशोक और दीक्षा डागर करने वाली हैं। खास बात है कि इंडियन ओपन जीतने वाली भारत की पहली और इकलौती महिला अदिति टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में अदिति और दीक्षा के अलावा त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल, वाणी कपूर, रिधिमा दिलावारी, गौरिका विश्नोई और नेहा त्रिपाठी भी शामिल हैं।

बता दें कम से कम पांच पूर्व विजेताओं ने इसमें भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इनमें गत चैम्पियन क्रिस्टीन वोल्फ, 2018 की विजेता बेकी मोर्गन, कैमिसोल चेवालियर और कैरोलिन हेडवाल का नाम भी हैं।

Tags:    

Similar News