Commonwealth Games 2022: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में दिलाया देश को एक और पदक, 71 किलोग्राम वर्ग में जीता कांस्य पदक

भारोत्तोलन में यह भारत का सातवां पदक, इसी के साथ भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 9 पदक हो गए

Update: 2022-08-01 20:00 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलकों का दमदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को हरजिंदर कौर ने 71 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए तीसरा कांस्य पदक जीता।

उन्होंने कुल 212 (93+119) किलोग्राम भार उठाया और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उनके अलावा स्पर्धा में इंग्लैंड की सारा डेविस ने 229 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण और कनाडा की ऐश्नीया ऐश्वथ ने 214 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। 

हरजिंदर कौर ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 90 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रही। इसके बाद उन्होंने 90 और 93 किलोग्राम का भार उठाया।

इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने पहले प्रयास में ही सफलतापूर्वक 113 किलोग्राम भार उठाया और इसके दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमशः 116 और 119 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक पक्का किया। इसी के साथ भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 9 पदक हो गए। जिसमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News